चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

June 8, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

विश्वविद्यालय  में शुरू हुई ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद  ने अपने ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। एडमिशन से संबंधित हर प्रकार की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय का प्रोस्पेक्टस भी वेबसाइट पर रिलीज किया है जिसमें हर कोर्स से संबंधित पूरी जानकारी उसके अंदर मिल जाएगी।

ऑनलाइन पोर्टल 6 जून से शुरू कर दिया गया है  और ऐडमिशन पोर्टल 10 जून से शुरू होगा।

इस अकादमी सत्र से निम्नलिखित नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही। विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस अकादमिक सत्र से 5 नए विभाग विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे हैं, उनकी डिटेल निम्नलिखित है:-

1.लॉ विभाग के अंतर्गत एलएलबी 3 साल और 5 साल इंटीग्रेटेड प्रोग्राम  अनुमोदन के अधीन बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली  की अनुमति के पश्चात इस सत्र से शुरू किए जाएंगे।

  1. डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स के तत्वाधान में एम. ए. फाइन आर्ट्स
  2. डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी के तत्वाधान में एम.ए. सोशलॉजी
  3. डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के तत्वाधान में एम. ए. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

5.और डिपार्टमेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के तत्वाधान में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस पाठ्यक्रम

  1. डिपार्टमेंट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के तत्वाधान में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम मास्टर ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
  2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन शुरू किए जाएंगे।

 इसके अलावा  कुछ डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे जिनमें :-

1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन कम्युनिकेशन स्किल इन इंग्लिश

1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन इंग्लिश टू हिंदी

1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा फ्रेंच लैंग्वेज एंड कल्चर

1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा स्पेनिश लैंग्वेज एंड कल्चर

1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा डाटा साइंस।

विश्वविद्यालय  में  बारहवीं कक्षा के उपरांत विद्यार्थियों के लिए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कैरियर के अनेक विकल्प हैं वैसे

  1. बी.बी. ए
  2. बी.कॉम
  3. बी.जे.एम.सी
  4. बैचलर ऑफ लाइब्रेरी लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस
  5. 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम मास्टर ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे जिसकी अंतिम तिथि 25 जून है। इन सब पाठ्यक्रमों के लिए एंट्रेंस टेस्ट 3 से 5 जुलाई तक आयोजित किया जाएंगे। 9 जुलाई को एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित किया जाएगा। पाठ्यक्रमों की पात्रता और अन्य शर्तें विश्वविद्यालय प्रैक्टिस में उपलब्ध है जोकि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।