75th Independence Day of India

August 19, 2021

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 75 वें आजादी धूम-धाम से मानया गया। ध्वजारोहण के बाद चौधरी रणबीर सिंह तथा शहीद पवन खटकड़, की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। आजादी के 75 साल बाद आज हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच का संचालन पल्लवी ने किया एवं सभी अतिथि को स्वागत किया। 75 वें आजादी के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कहा कि विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं हार्दिक अभिन्नदन।  आज का दिन हमारे उन महापुरुषों उन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने का दिन है। जिनके संघर्ष, बलिदान, त्याग के परिणाम स्वरूप, आज हम सब स्वतंत्र आजाद है। अपना जीवन सुख चैन के साथ निर्वहन कर पा रहे है। ऐसे महापुरुषों को मेरा सत-सत नमन, हमारे वीर सैनिक जो बहुत विषम परिस्थितियों के अंदर हमारी सीमाओं के रक्षा कर रहे सुख-दुख के प्रवाह किए विना सर्दी-गर्मी बरसात बहुत कठिन परिस्थितियों में  बॉर्डर पर खड़े होकर हमे सुरक्षा प्रदान कर रहे है। ऐसे सभी सैनिकों को मेरे कोटी-कोटी नमन।

उन्होंने कहा कि 75 साल के उपलक्ष्य में अगर हम देखे इस यात्रा के दौरान देश ने बहुत तरक्की कि है। हमारा कोई भी क्षेत्र हो सूचना माध्यम, विज्ञान,  तकनीकी, खेल कूद, सांस्कृतिक किसी भी फील्ड कि बात करें तो देश ने बहुत तरक्की कि है। हम विश्व के पाँचवी विश्व शक्ति बन गए है। सेना, रक्षा, विश्व में भारत के विशेष स्थान प्राप्त है। हमें महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। लेकिन हमें अवलोकन करना चाहिए कि 28% प्रतिशत बीपीएल कार्ड के नीचे जीवन यापन कर रहे है। वेरोजगारी भी 9% प्रतिशत के करीब है। क्या हमारे युवा इस चैलेंज को स्वीकार कर सकते है।

अपने भारतीयता पर गर्व करते हुए कहे कि खेल कूद कि बात करें टोक्यो ओलंपिक के अंतर्गत हमारा 125 साल का इतिहास में हमारी टीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। जीतने भी मेडल हमने जीते है उसके अंतर्गत एक बड़ा शेयर सहभागिता हमारा हरियाणा के नौजवान युवाओं कि है। हम गर्व करते है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक करोना महामारी से जो पूरे विश्व का नुकसान हुआ आप सब जानते है। बहुत बखूबी से विषम परिस्थिति को सामना किया हम सभी ने  गर्व के विषय है कोविड सिल्ड, को-वैक्सीन ना केवल भारत विश्व के अन्य देशों में करोना के इस लड़ाई लड़ने में बहुत ही सशक्त साधन उभर कर आ रहे है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। इस वैक्सीन के कारण कुछ चुनिन्दा देश में सामील हो गए है। कल के डाटा के अनुसार भारत के आबादी के अनुपात में 54 करोड़  वैक्सीन लगा दी गई है। जल्द ही इस महामारी से जीत जाएगे।

वही कुलसचिव डॉ राजेश बंसल ने 75 वें आजादी के शुभ अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी। कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास साथ हमें आगे बढ़ाना चाहिए।

विश्वविद्यालय के सभी छात्र, कर्मचारी, शिक्षक को बधाई दी साथ ही म्यूजिक विभाग और योगा के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुति कि, बधाई एवं शुभकामनाए दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।