भारत का संविधान ही हमे एकता और अखंडता प्रदान करता है- श्री कृष्ण बेदी जी
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान सम्मान समारोह|
भारत का संविधान ही हमे एकता और अखंडता प्रदान करता है - श्री कृष्ण बेदी जी
भारत का संविधान हमारे देश के हर नागरिक के लिए सर्वोपरि है - प्रो. राजेश मलिक
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विधि विभाग के तत्वावधान में 'संविधान सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो सुनील फौगाट ने मुख्य अतिथि और कार्यक्रम में पहुँचे अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संविधान पर केन्द्रित एक शोर्ट मूवी के माध्यम से भारतीय संविधान बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी|
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संविधान सम्मान समारोह के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और बताया कि भारत का संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो कि हमारे नागरिकों, महिलाओं व अन्य तबकों के अधिकारों को सुरक्षित करता है। उन्होंने संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता के तौर प्रो. राजेश मलिक प्रोफेसर विधि विभाग केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ ने शिरकत कर संविधान सम्मान समारोह बनाने के महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के संविधान का निर्माण 60 से 70 देशों के कानूनों के अध्ययन के बाद किया गया है इसलिए ही भारत का संविधान हमारे देश के हर नागरिक के लिए सर्वोपरि है।
मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण बेदी, मंत्री सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंतोदय विभाग हरियाणा सरकार मौजूद रहे। उन्होंने संविधान गौरव अभियान की सराहना करते हुए कहा हमारा संविधान हमे गौरव प्रदान करता है इसलिए हर व्यक्ति को हमारे संविधान की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। भारत का संविधान ही हमें एकता और अखंडता प्रदान करता है। कृष्ण बेदी ने भारत के संविधान में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी याद किया और बताया कि हमारे देश का संविधान दुनिया के सभी संविधानों में सर्वश्रेष्ठ है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर और डायरी को भी रिलीज किया। इसके साथ-साथ सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया| साथ ही विश्वविद्यालय के एन एस एस कोऑर्डिनेटर डॉ जितेन्द्र व प्रीति वालंटियर को को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया| जनसंचार विभाग के विद्यार्थी नितीश चहल को नागपुर फिल्म फेस्टिवल में डॉक्यूमेंट्री में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसे भी सम्मानित किया गया|
कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कार्यक्रम में शामिल होने पर मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता व अन्य गनमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया| इस मौके पर कुलसचिव ने सभी शिक्षकों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी|
मंच संचालन का कार्य डॉ अलका सेठ ने किया| इस अवसर पर अमरपाल राणा, राज सैनी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे| साथ ही विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग, नॉन टीचिंग व विद्यार्थीगण मौजूद रहे|