विश्वविद्यालय के एन सी सी केडिटस ने विभिन्न कार्यक्रम ओं में दिखाई अपनी प्रतिभा।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के एन सी सी केडिटस ने विभिन्न कार्यक्रम ओं में दिखाई अपनी प्रतिभा।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के एन सी सी केडिटस ने 76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। भारती रेढू व रेनु रेढू ने मुख्य अतिथि श्री महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री के समक्ष एन सी सी कैडेट्स ने पायलटिंग की साथ ही कैडेट प्रीति, मानसी यादव व मन्नू ने पुष्पगुच्छ की रीत को बढ़ाया। इस कार्यक्रम में एन सी सी केडेट्स ने पी.आई. स्टाफ सतेन्द्र कुमार व संतोष थापा जी के नेतृत्व में अपने कौशल का प्रदर्शन किया|
एकलव्य स्टेडियम में एक बहुत आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा के उपसभापति कृष्ण मिड्ढा जी व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार, महिपाल ढांडा जी के अतिरिक्त जींद से सभी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व सभी प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स नीतू, नैन्सी, तनु और प्रगति ने ड्रिल में प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में 15 हरियाणा बटालियन ने दूसरे स्थान प्राप्त कर ट्रॉफ़ी को अपने नाम किया।
कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन ने सभी कैडेट्स को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित करके उनका हौसला व मान बढ़ाया। एनओ डॉ सुमन पूनिया ने भी सभी कैडेट्स को अपने विचारों से प्रोत्साहित कर उनका मार्गदर्शन किया। सभी कैडेट्स ने कार्यक्रम में अपने कौशल का प्रदर्शन कर व अनुशासन का पालन करके सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की|