अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, हरियाणा श्री विनीत गर्ग ने कल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद का औचक निरीक्षण कि

April 29, 2024

अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, हरियाणा श्री विनीत गर्ग ने कल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद का औचक निरीक्षण किया।

विश्वविद्यालय की प्रगति के संबंध में उन्होंने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ० रणपाल सिंह तथा अन्य प्राध्यापकों से बातचीत की। शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रोफेसर एस० के० सिन्हा ने उन्हें विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने पूरे विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया तथा विश्वविद्यालय में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें दूर करने के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल विभाग की उपलब्धियों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर माननीय कुलपति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।