राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

September 21, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पोस्टर के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। देश और समाज में फैली अज्ञानता को किस प्रकार समाज से दूर करके पर्यावरण को बचाएं, पर्यावरण और जलवायु को कैसे स्वच्छ बना सकते हैं यह अपने पोस्टर के माध्यम से दर्शाया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ० जितेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता हेतु सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाओ, देश सुरक्षित बनाओ, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्वच्छ पर्यावरण से नाता जोड़ो और भारत को समृद्ध बनायेंगे, वसुंधरा को बचायेंगे आदि के बारे में अवगत करवाया व पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य है, जिससे देश के सभी लोग सुरक्षित रहेंगे और इस बारे में समय-समय पर लोगों को जागरूक करते रहना चाहिए ताकि लोग पर्यावरण की ओर ध्यान दे, उसकी रक्षा करे और इसे हरा भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे लगाए और साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें जिससे हमारी वायु भी शुद्ध रहे और खुले वातावरण में सांस लेना आसान हो जाए। इस मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ०  रणपाल सिंह व कुलसचिव प्रो लवलीन मोहन ने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण पर बनाये पोस्टर को सराहा और पर्यावरण को सुरक्षति रखने के लिए प्रेरित किया और समाज और देश को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रखने के लिए प्रेरित किया। इस पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. देवेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष, इंग्लिश विभाग, डॉ. प्रवीन, असिस्टेंट प्रो० व डॉ. रोहित, असिस्टेंट प्रोफेसर, शारीरिक विभाग निर्णायक मंडल के तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर अमित लाठर, गौरव कौशिक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिक्षा, रसायन विभाग, द्वितीय स्थान पर साक्षी इंदौरा, भौतिकी विभाग, तृतीय स्थान पर आरती देवी, भौतिकी विभाग, तृतीय स्थान पर संगीता, इतिहास विभाग, सांत्वना पुरस्कार : अंजलि, वनस्पति विज्ञान विभाग।