‘हरियाणा उत्सव’ युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सीआरएसयू में सजे चार स्टेज

October 31, 2023

‘हरियाणा उत्सव’ युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सीआरएसयू में सजे चार स्टेज

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशालय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद द्वारा 1 व 2 नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ‘हरियाणा उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि प्रो॰ अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, अध्यक्ष, श्री अमरजीत ढांडा, विधायक जुलाना एवं मुख्य संरक्षक डॉक्टर रणपाल सिंह एवं सह-संरक्षक प्रोफेसर लवलीन मोहन होंगी।

कुलपति डॉक्टर रणपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा को गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इस बार हम 67वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय ने लड़कियों के लिए स्किल प्रोग्राम करवाए हैं तथा जनवरी के तीसरे सप्ताह में उनके लिए ‘जॉब उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व और गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय सांस्कृतिक गतिविधियों, शिक्षा व खेल के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति के उत्थान व संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कुल सचिव प्रोफेसर लवलीन ने बताया कि हरियाणा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। हरियाणा उत्सव का प्रारंभ गत वर्ष से ही किया गया है पिछले वर्ष 10 विधाओं का आयोजन किया गया था। इस वर्ष 17 विधाओं का आयोजन रहेगा।

डॉ॰ देवेन्द्र सिंह, जनसम्पर्क एवं सूचना अधिकारी ने बताया है कि हरियाणा के लोग अपने रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं को कायम रखने में कामयाब रहा है। हरियाणा की बोली, जो हरियाणवी, बांगरू के नाम से प्रसिद्ध है; यह थोड़ा कच्चा माना जाता है लेकिन यह ज़मीनी हास्य और स्पष्टता से भरपूर है। जिसका भरपूर लुत्फ़ ‘हरियाणा उत्सव’ में आप सभी को देखने के लिए मिलेगा।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक डॉ॰ विजय कुमार व सहायक निदेशक डॉ॰ ममता ढांडा ने बताया की दिनांक 1 नवंबर को स्टेज 1 पर हरियाणवी सोलो डांस पुरुष, रसिया ग्रुप डांस व हरियाणवी रिचुअल का आयोजन रहेगा। स्टेज 2 पर हरियाणवी कविता व हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, स्टेज 3 पर सॉन्ग का आयोजन, स्टेज 4 पर फूड व हरियाणवी जनजीवन