चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ

November 20, 2025

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा सीखने की सकारात्मक दृष्टि पूरे कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

प्रो. सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा, "एनएसएस एक ऐसा मंच है जो युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। यह न केवल व्यक्तिगत विकास में मदद करता है, बल्कि समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनएसएस के माध्यम से युवा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "एनएसएस शिविर में भाग लेने से न केवल आपको नए कौशल सीखने का अवसर मिलता है, बल्कि यह आपको नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को भी समझने में मदद करता है। यह अनुभव आपके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।"

इसके बाद, प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे इस शिविर ने उन्हें टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को समझने में मदद की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों जैसे कि रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ नवीन लड़वाल जी रहे । डॉ नवीन लड़वाल जी ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा की भावना, नेतृत्व कौशल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण विकसित करना है। ग्रुप स्वामी विवेकानंद ने डांस , सिंगिंग, स्किट, पोस्टर में 1 पोजिशन और स्पीच और पॉटरी में दूसरी पोजीशन आई। यूनिट 1 डॉ देवेंद्र यादव , यूनिट 2 डॉ जगपाल मान , यूनिट 3 डॉ कविता , यूनिट 4 डॉ राकेश जी मौजूद रहे ।