चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण

January 1, 2026

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर माननीय कुलगुरु महोदय ने कहा कि विश्वविद्यालय का कैलेंडर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जो विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में अंकित तिथियाँ विश्वविद्यालय की सुचारू कार्यप्रणाली एवं अनुशासन को बनाए रखने में सहायक होती हैं।

माननीय कुलगुरु ने कैलेंडर के सफल प्रकाशन हेतु विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय को हार्दिक बधाइयां दी एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 विश्वविद्यालय के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों एवं नवाचारों से परिपूर्ण रहेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ओ.एस.डी डॉ विजय कुमार, कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल,, जन सूचना अधिकारी डॉ अरुण यादव व निजी सचिव श्री सुरेश कुमार उपस्थित रहे।