चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज 43th एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक आयोजित की गई।

March 25, 2026

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज 43th एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने की। बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) के माध्यम से किया गया, जिसमें परिषद के विभिन्न गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार पूर्वक एवं गंभीरता से चर्चा की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय का वार्षिक बजट पारित किया गया, जो संस्थान के आगामी विकास कार्यों और योजनाओं के लिए दिशा निर्धारित करेगा। विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक पदोन्नति प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में विश्वविद्यालय के अधोसंरचनात्मक विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहन तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार किया गया।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैठक में लिए गए निर्णय विश्वविद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रशासनिक दक्षता को और सुदृढ़ करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग एवं सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

वहीं, विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को नियमानुसार शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शी, प्रभावी और उत्तरदायी कार्यप्रणाली के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी सदस्यों का उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।