रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो.(डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मनाई चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती।

November 27, 2025

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० लवलीन मोहन ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करके नमन किया।
रजिस्ट्रार प्रो० लवलीन मोहन ने कहा कि "चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची सेवा और समर्पण से ही समाज का कल्याण हो सकता है।"
चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा एक प्रमुख भारतीय राजनेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता चौधरी मातू राम एक स्थानीय नेता और राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला।
चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी ने स्वतंत्रता के बाद भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह भारत की संविधान सभा के सदस्य थे और उन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे और उन्होंने हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश बंसल, असिस्टेंट रजिस्टार डॉ नीरज कुमार व सीमा दहिया, कुलपति निजी सचिव श्री सुरेश कुमार, कुलसचिव पी.ए श्री अमित सोलंकी और विश्वविद्यालय शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।