विश्वविद्यालय करेगा एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तीन अंतर विश्वविद्यालयों की प्रतियोगिता की मेजबानी

September 9, 2022

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद करेगा एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तीन अंतर विश्वविद्यालयों की प्रतियोगिता की मेजबानी|

हाल ही में ए आई यू ने वर्ष 2022 23 का अपना वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी किया है जिसमें एआईयू ने चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी को उसके विगत वर्षों के खेल के क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन व एआईयू की 8 प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष और सफल आयोजन को देखते हुए वर्ष 2022 23 में तीन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के आयोजन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है जो इस प्रकार से है

1.अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता
2.उत्तर भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता
3.उत्तरा क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल गुरु डॉ रणपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है विश्वविद्यालय वर्ष 2022- 23 की इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन निष्पक्ष तरीके से करवाएगा |