संचार अनुसंधान और मीडिया विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित |
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के जनसंचार विभाग में SGT यूनिवर्सिटी गुरुग्राम की सहायक प्रोफेसर *डॉ. तेजी ईशा* द्वारा “संचार अनुसंधान और मीडिया” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान के दौरान डॉ. तेजी ईशा ने संचार अनुसंधान की मूल अवधारणाओं, शोध पद्धतियों, मीडिया अध्ययन के बदलते रुझानों तथा न्यू मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संचार अनुसंधान न सिर्फ मीडिया की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करता है, बल्कि समाज पर मीडिया के प्रभावों का वैज्ञानिक विश्लेषण भी प्रस्तुत करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को शोध लेखन, डेटा संग्रह, कंटेंट एनालिसिस, सर्वे रिसर्च और डिजिटल मीडिया रिसर्च की आधुनिक तकनीकों से भी अवगत कराया। व्याख्यान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. ईशा ने सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया।
जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ बलराम बिंद ने डॉ. तेजी ईशा का स्वागत किया तथा उनके शोध अनुभवों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। विभागाध्यक्ष डॉ अजमेर ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों से जोड़ते हैं। अंत मे विभाग प्रभारी डॉ बलराम बिंद ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया ।
