चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणा दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति व विरासत को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के गायन लोक नृत्य प्रस्तुत किया जिन पर सभी विद्यार्थियों शिक्षक वर्ग शिक्षक कर्मचारियों ने जमकर आनंद उठाया और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में हरियाणा दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण संकाय द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा, "हरियाणा दिवस हमें अपनी संस्कृति और विरासत को याद करने का अवसर प्रदान करता है। हमें अपनी मातृभूमि के लिए गर्व महसूस करना चाहिए और इसके विकास में योगदान देना चाहिए। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और विरासत हमें गर्वित करती है, जैसे कि भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्य, और लोक संगीत की समृद्ध परंपरा।"
मंच संचालन डॉ कृष्ण द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि सीआरएसयू विश्वविद्यालय के लिए यह बहुत ही हर्ष और उल्लास का विषय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली फेस्टिवल में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 10 इवेंट्स में से 5 इवेंट में पुरस्कार प्राप्त किये है। साथ में रागनी कंपटीशन में विश्वविद्यालय द्वारा द्वितीय पारी पोजीशन हासिल करने पर 75000 की नगद राशि विस्तृत की गई उनकी विश्वविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इस मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति महोदय ने रत्नावली फेस्टिवल स्टेट लेवल पर पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व अपना आशीर्वाद दिया और भविष्य में इसी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की दिन रात मेहनत करने का नतीजा है और उनके गुरुओं द्वारा दिए गए ज्ञान का फल है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया और हरियाणा की संस्कृति और विरासत पर चर्चा की।

