राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को विकसित करना है- कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी |

September 17, 2025

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में बड़े उत्साह और उत्सवपूर्ण वातावरण में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 15 महाविद्यालयों के 25 NSS कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम अधिकारियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल अवधारणाओं, उद्देश्यों, कार्य पद्धतियों एवं वर्तमान सामाजिक संदर्भों में उसकी प्रासंगिकता से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के रूप में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यक्रम अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — जो विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की शिक्षा देता है।
उन्होंने कहा NSS का मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को विकसित करना है।

उन्होंने कहा "सेवा के माध्यम से शिक्षा" – यही राष्ट्रीय सेवा योजना की आत्मा है। यह केवल किताबों तक सीमित न रहकर व्यवहारिक जीवन में उतरने वाली योजना है।
कुलगुरु महोदय ने कार्यक्रम अधिकारियों की भूमिका को ‘रीढ़ की हड्डी’ के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि:
कार्यक्रम अधिकारी सीमित संसाधनों में भी NSS इकाइयों को सक्रिय और प्रभावी बनाए रखते हैं।
विषम परिस्थितियों में भी वे स्वयंसेवकों का मनोबल बनाए रखते हैं। NSS के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जैसे आयोजनों से समाज के अन्य वर्गों में भी सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि NSS स्वयंसेवक जब राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करते हैं, तो उसके पीछे उस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी की मेहनत, मार्गदर्शन और नेतृत्व क्षमता होती है। इससे न केवल उस महाविद्यालय का गौरव बढ़ता है, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।

कार्यक्रम के समापन सत्र में विश्वविद्यालय के NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लडवाल ने सभी उपस्थित NSS कार्यक्रम अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी इकाइयों को हर संभव
विश्वविद्यालय की सभी NSS इकाइयाँ कर्मठ, समर्पित और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग हैं।
सभी NSS कार्यक्रम अधिकारी तन, मन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप NSS गतिविधियाँ लगातार गुणवत्ता पूर्ण और प्रभावी हो रही हैं।

डॉ. लडवाल ने माननीय कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी जी का भी विशेष आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकाल कर इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों को मार्गदर्शन, प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान किया।

PHD Admission 2025 - 2026