चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा शिक्षण ब्लॉक-1 (Teaching Block-1) में “Learn from Useless to Useful: Concepts for the Nobel Prize 2025 in Developing Metal-Organic Frameworks (MOFs)” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उन्नत पदार्थ विज्ञान एवं MOFs के क्षेत्र में हो रहे वैश्विक अनुसंधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. ब्रिज कुमार ने अपने प्रेरणादायक व्याख्यान में बताया कि किस प्रकार बेकार अथवा कम उपयोगी पदार्थों को वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा अत्यंत उपयोगी मेटल-ऑर्गैनिक फ्रेमवर्क्स में परिवर्तित किया जा सकता है, जिनका ऊर्जा, पर्यावरण एवं उद्योग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु माननीय कुलपति डॉ. राम पाल सैनी, तथा रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल वर्मा की विशिष्ट उपस्थिति रही। उन्होंने अनुसंधान-आधारित शिक्षा, नवाचार एवं वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान विभाग के संकाय सदस्य डॉ. रामभगत द्वारा प्रस्तुत किया गया।
संगोष्ठी में शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों के मध्य भविष्य के शोध अवसरों, सतत विकास एवं नोबेल पुरस्कार योग्य नई अवधारणाओं पर भी सार्थक संवाद आयोजित किया गया। रसायन विज्ञान विभाग ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे अंतरराष्ट्रीय अकादमिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
