रक्तदान—मानवता का सर्वोच्च उपहार है- कुलपति प्रो॰ राम पाल सैनी
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को एनएसएस के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो॰ (डॉ॰) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश बंसल, एग्जाम कंट्रोलर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।
इस शिविर में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 यूनिट रक्तदान किया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी तथा मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डॉ. नवीन लडवाल, एनएसएस कार्यक्रम समन्वय उन्होंने बताया कि रक्तदान मानव जीवन को बचाने का सर्वोच्च कार्य है। एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, डॉक्टरों की टीम, स्वयंसेवकों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद दिया और कहा कि आज का शिविर युवाओं की मानवता के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
एनएसएस कार्यक्रम यूनिट 1,2,3 & 4 के समन्वयक डॉ. जगपाल मान, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश सिमर, डॉ. कविता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, मानवीय मूल्य तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
