चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक टीम मौलाना यूनिवर्सिटी, अंबाला के लिए रवाना

February 3, 2026

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक टीम युवा एवं संस्कृत निदेशालय, हरियाणा के निर्देशन में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु मौलाना यूनिवर्सिटी, अंबाला के लिए रवाना हो गई है। इस सांस्कृतिक दल में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने सांस्कृतिक टीम के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित डायरेक्टर यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और “विजयी भव” का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम ने पूर्व में भी अनेक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है और इस बार भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा है।

विश्वविद्यालय की इस टीम में नृत्य, गायन, नाटक, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में निपुण विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो विश्वविद्यालय का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। टीम की रवानगी से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक टीम के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिवार को पूरी उम्मीद है कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की टीम अपनी कला, संस्कृति और अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगी।