न्यूज़ नेशन में शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ा विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र: प्रो. राम पाल सैनी
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कूलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित जनसंचार विभाग के बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नोएडा में देश के प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया। कुलगुरु प्रो डॉ. रामपाल सैनी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी और ऐसे शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूर बताया ताकि विद्यार्थी फील्ड का एक्सपोजर भी ले सके। विभाग के चेयरपर्सन डॉ. अजमेर सिंह ने भी इस टूर के लिए सभी विद्यार्थियों और टूर आयोजकों को बधाई दी। विभाग के इंचार्ज डॉ.बलराम बिंद ने बताया कि सभी विद्यार्थी टूर के लिए बहुत उत्साहित दिखे
टूर से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिला । इसके अलावा विद्यार्थियों ने यह भी जाना की टीवी पर प्रसारित होने वाली खबरों को किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है व समाचार से संबंधित अनेक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार और विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में टूर रवाना हुआ।
