A Lecture on “Preparation for NAAC Accreditation”

February 4, 2022

चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय के ऑडोटोरियम में गुरूवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा ‘नैक’ की मान्यता के लिए कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन के नेतृत्व में आंतरिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन के निदेशक प्रो. नरसिह्म बी. इसके तकनीकी पक्ष के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संस्था के विभिन्न शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों के मध्य समन्वय आवश्यक है। इससे छात्रों की समस्याओं के निदान और सर्वांगिड़ विकास में सहायता मिलेगी। आंतरिक गुणवत्ता संस्था के माध्यम से अभिभावकों से भी जुड़कर उनके विचारों को समझ सकेगी। इसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थाओं को तकनीकी विकास के साथ- साथ सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में भी सहायता प्रदान करना है। इस अवसर पर चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशके प्रो. एस. के. सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय ‘नैक’ की मान्यता के लिए प्रत्येक शर्तों को पूरा करने में सक्षम है। हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ- साथ छात्रों में दायित्वबोध के निर्वहन की जिम्मेदारी विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान किया। जिसपर अमल करने की गुंजाईश बनी हुई है।