चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में स्नातकोत्तर (PG) & स्नातक स्तर (UG) पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-2026 के प्रवेश के लिए, पहली मेरिट सूची जारी की । मैरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध |

July 21, 2025

प्रेस नोट

स्थान: जींद | तिथि: 21 जुलाई 2025

विश्वविद्यालय: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद

स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम

16-17 जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा के आधार पर सत्र 2025-26 के लिए पहली मेरिट सूची 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को जारी कर दी गई है। यह मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

स्नातक (UG) पाठ्यक्रम

UG कोर्सों में एकेडमिक मेरिट के आधार पर पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने विभाग की मेरिट सूची देख सकते हैं।

BBA कोर्स की कट-ऑफ:

श्रेणी कट-ऑफ (%)
जनरल 80.68
BC-A 73.06
BC-B 69.98
SC 67.82
DSC 57.04
EWS 78.20

B.A. LLB (HONS.) कोर्स की कट-ऑफ:

श्रेणी कट-ऑफ (%)
जनरल 64.00
BC-A 46.00
BC-B 48.00
SC 60.00
DSC 54.00
EWS 60.00

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा: 21-22 जुलाई 2025 (अंतिम समय: 22 जुलाई, शाम 4 बजे तक)
  • दूसरी मेरिट सूची: 24 जुलाई 2025, सुबह 10 बजे

आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक उपाधि (जहां लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • हरियाणा मूल निवास प्रमाण पत्र
  • गैप ईयर शपथ पत्र (यदि कोई हो)

शुभकामनाएं

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स की मेरिट लिस्ट उपलब्ध है।

हेल्पलाइन

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

डॉ. अरुण कुमार, विश्वविद्यालय पब्लिक रिलेशन ऑफिसर

PHD Admission 2025 - 2026