चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम

August 20, 2025
आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम आरंभ किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रथम कुलगुरु मेजर जनरल डॉ रंजीत सिंह एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु डॉ ए. के. चावला का मार्गदर्शन मिला।
डॉक्टर रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया की जीवन में सेहत का अत्यंत महत्व है। यदि शरीर स्वस्थ होगा, तभी व्यक्ति अच्छा काम कर सकता है। उन्होंने बताया कि आजकल के विद्यार्थी बहुत जल्दी स्ट्रेस ले लेते हैं एवं जीवन से निराश हो जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन व्यायाम एवं मेडिटेशन करना चाहिए,  तभी शरीर एवं जीवन को सही बनाया जा सकता। उन्होंने बताया कि स्ट्रेस का समाधान निरंतर अभ्यास से किया जा सकता है। हमें अपनी क्षमताओं पर ध्यान देना चाहिए, विचारों पर नियंत्रण पाना चाहिए, अहंकार को न्यूनतम करना चाहिए, अपने दुखों को किसी न किसी मित्र के साथ साझा करना चाहिए, अपेक्षाएं कम करनी चाहिए एवं भगवान में विश्वास रखना चाहिए।
डॉ एके चावला ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि देश को विकसित बनाना है, तो युवाओं को मजबूत बनना होगा। उन्हें स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए नशे का सहारा नहीं लेना, अपितु आध्यात्मिक तरीके से इसे पार पाना है। जीवन को सफल बनाने के लिए हमें अपने माता-पिता एवं अध्यापकों पर भरोसा करना है एवं उनके बनाए बताए हुए पथ पर चलना है। अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण एवं प्रयासों के द्वारा ही विद्यार्थी युवा सफल हो सकते हैं। जब हम अपने विकास के बारे में सोचें तो केवल व्यावसायिक विकास के बारे में नहीं सोचना चाहिए,  अपितु अपने साथियों एवं समाज के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए बताया कि यह भारत के शैक्षिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, अतः विद्यार्थियों को सोच समझकर विभिन्न प्रकार के विषयों का चयन करना चाहिए। इसके बारे में उन्हें अपने अध्यापकों से सलाह करनी चाहिए, तभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य पूरा हो पाएगा।
PHD Admission 2025 - 2026