चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भूगोल विभाग, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक भूगोल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भूगोल विभाग, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक भूगोल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एम.एससी. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच कड़ा एवं ज्ञानपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंत में विभिन्न टीमों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि ऑडियंस में उपस्थित विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रश्नों के उत्तर देकर कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाया।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें भूगोल विषय के प्रति अधिक जागरूक एवं आकर्षित करना है।
इस मौके पर विभाग के सभी शिक्षक गण जिसमें डॉक्टर सत्येंद्र मलिक, डॉक्टर मंजीत सिंह, डॉक्टर पूनम, डॉ देवेंद्र यादव , डॉ आशीष डॉ मनीष एवं मैडम अनु उपस्थित रहे इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भूगोल के प्रति रुचि पैदा करना था ।
