राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा दिनांक 07-05-2026 को “सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया

May 8, 2026

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा दिनांक 07-05-2026 को “सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी नवीन खटकड़ के सहयोग तथा जींद ट्रैफिक पुलिस के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) रामपाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय की माननीय कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान समाजहित में अत्यंत आवश्यक पहल है तथा विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

इस अभियान में जींद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी राजेश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय एवं NSS द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर “सुरक्षित रहें अभियान