विश्व रेड क्रॉस दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

May 8, 2024

आज दिनांक 08.05.2024 को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में विश्व रेड क्रॉस दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया I इस उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसका शुभारम्भ प्रोफेसर संजय कुमार सिन्हा, डीन अकादमिक अफेयर्स ने किया I इस प्रतियोगिता में यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लियाI विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों के 100 स्वयंसेवकों ने इस में भाग लिया I जिसमे प्रथम स्थान पर रेनू, शारीरिक शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान पर अभिषेक, लाइब्रेरी विज्ञान विभाग एवम् तिर्तीय स्थान पर प्रीती, शारीरिक शिक्षा विभाग से रहे I विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कार्यक्रम सयोजक को बधाई दी व इस तरह के कार्यक्रम को भविष्य में करते रहने के लिए प्रोत्साहित कियाI उन्होंने स्वयंसेवकों को रेड क्रॉस के बारे में विस्तार से जानकारी दी I इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. रोहित राठी एवम् डॉ. मंजू सुहाग, काउंसलर यूथ रेड क्रॉस द्वारा किया गया तथा जज की भूमिका के तौर पर डॉ. परवीन कुमार, डॉ. अतुल, सहायक प्रोफेसर व श्री नवीन, स्कॉलर रहे I यूथ रेड क्रॉस सेल के संयोजक डॉ. कुलदीप नारा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई I इस मौके पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुनीति, परवीन बूरा, संजय सिन्धु व अन्य मौजूद रहे|