इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सम्बंधित, न्यूज रूम, फोटोग्राफी,वीडियोग्राफी, फील्ड में पत्रकारों को आने वाली कठिनाई पर चर्चा

March 16, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वानबी इंडियाज के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कुमार ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मीडिया जगत के बहुत से पहलुओं पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क में उमड़ रहे मीडिया के क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न सवालों के जवाब दिए। उन्होंने मीडिया फील्ड की बारीकियों के बारे में छात्रों को बताया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिशत लोगों की बदौलत ही हमारा भारत टिका हुआ है।

इस देश में अगर एक पत्रकार अगर सुरक्षित है, तो इसका मतलब यह है कि वे अपना काम सही प्रकार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सम्बंधित, न्यूज रूम, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फील्ड में पत्रकारों को आने वाली कठिनाई पर चर्चा की व गहराई से उन्हें बताया।

एक विद्यार्थी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली उत्तर भारत में पड़ती है, उत्तर भारत में सबसे अधिक हिंदी बोलने वाले लोग बसते हैं। इसलिए उत्तर भारत की खबरें सबसे अधिक लिखी जाती हैं। दिल्ली की खबर देखने को मिल जाएगी लेकिन विशाखापत्तनम  की खबर नहीं मिलेगी।  बदलाव हमें खुद से लाना है।

सीएनएन , बीबीसी, अलजजीरा में जाना चाहते हैं तो आपको ये देखना होगा कि हमारे पास ऐसा क्या खास है। पूरा न्यूज चैनल चाहता है की सभी दर्शक सिर्फ हमारा चैनल व खबरें ही देखें। हर प्रकार का ऑडियंस हमारे बीच है। आपको हर चीज पारंगतता के साथ आनी चाहिए व आगे बढ़ने के  लिए हमें ऑल राउंडर होना पड़ेगा। जब फील्ड में जाते हैं तो आपके पास हर प्रकार की skills होनी चाहिए।

 इस दौरान उन्होंने छात्रों को डॉक्यूमेंट्री व उनकी कंपनी द्वारा शूटेड कुछ विडियो दिखाए व छात्रों को प्रेक्टिकल ज्ञान दिया। प्रो.एस के सिन्हा जी डीन एवं विभागाध्यक्ष  ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विभाग को उज्जवल बनाते हैं व विद्यार्थी थ्योरी के साथ साथ प्रेक्टिकल स्किल भी सीखते हैं।

इस अवसर पर विभाग इंचार्ज डा. बालाराम बिंद ने मनीष कुमार जी का परिचय दिया व स्वागत किया।