चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय में शुरू किए जाएंगे नए कोर्स

June 5, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय में शुरू किए जाएंगे नए कोर्स।

विश्वविद्यालय कुलपति डॉ रणपाल सिंह ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कोर्स लागू करने वाला हरियाणा का दूसरा विश्वविद्यालय है जिसमें सभी नए कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित हैं।

इनमें बीए,बीएससी,बीसीए,बीजेएमसी आदि शामिल है। विश्वविद्यालय ने पिछले साल भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2 नए कोर्स शुरू किए थे जिनमें बीबीए और बीकॉम 4 वर्षीय कोर्स शामिल है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के नए अकादमिक स्तर का प्रोस्पेक्टस 5 जून तक लांच कर दिया जाएगा जिससे सभी अभिभावक और विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न कोर्सों के बारे में  विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी, विभिन्न प्रोग्राम और कोर्सेज जिसमें सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज इत्यादि एडमिशन, लेजिबिलिटी और रिजर्वेशन पॉलिसी इत्यादि की विस्तृत जानकारी आम जनता के लिए वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि  विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए अपना ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जोकि संभावित 10 जून से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल ओपन कर दिया जाएगा।

कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 75 एकड़ में फैला गोहाना बाईपास पर स्थित है और विश्वविद्यालय में 2000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं इसके साथ साथ टेक्नोलॉजी  का समागम भी देखने को मिलता है जिसके तहत पूरे कैंपस को वाईफाई रहित बनाया गया है। विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में 21000 से अधिक पुस्तके रिसोर्सेज जर्नल्स और मैगजीन उपलब्ध है और इसके साथ विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के अंदर पुरुष और महिला छात्रावास भी पूरी तरीके से फंक्शनल हैं। खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान और पूरे भारतवर्ष में 14 स्थान हासिल किया है।

विश्वविद्यालय कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहता है जिसमें विद्यार्थियों का अकादमी, शोध, खेल और कल्चर सभी विषयों पर पूर्ण ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 26 विभागो में 42 कोर्स है और डेढ़ सौ से ज्यादा महाविद्यालय विश्वविद्यालय से एफिलिएटिड हैं।