नई शिक्षा नीति लागू करने हेतु एक बैठक

June 14, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में शैक्षणिक अधिष्ठाता द्वारा नई शिक्षा नीति लागू करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से प्रोफेसर अनिता रानी दुआ डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री और एन.ई.पी कोऑर्डिनेटर ने इस बैठक में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। यह बैठक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में चली। इस बैठक का आयोजन विश्वविद्यालय कुलपति डॉक्टर रणपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र नई शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है और उसके बाद चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद और उसके सभी संबंधित महाविद्यालयों और यूटीडी के अंदर नई शिक्षा नीति के तहत विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम और उनके सिलेबस लागू करने जा रहा है।

इस बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के एन.ई.पी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अनिता रानी दुआ नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के बारे में विस्तार से बताया और समझाया कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अंदर नई शिक्षा नीति को किस तरीके से लागू किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि अध्ययन की अनेक शाखाओ से संबंधित प्रोग्राम क्या होते हैं और उन्हें किस तरीके से लागू किया जा सकता है। उन्होंने अध्ययन के दो या दो से अधिक क्षेत्रों में कार्यों को किस तरीके से अंजाम दिया समझाता है उसके बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि 3 वर्षीय और 4 वर्षीय प्रोग्राम को कैसे चलाना है और कौन से पाठ्यक्रम में यह प्रोग्राम सम्मिलित किए जा सकते हैं।

विश्व विद्यालय के सभी अधिष्ठाता ने प्रोफेसर अनिता रानी दुआ से आज की बैठक के मुद्दे पर सवाल जवाब किए जिनके प्रोफेसर अनीता रानी दुआ ने बहुत ही सरलता व सहजता के साथ और सबको विस्तार से समझाते हुए परिभाषित किया। इस प्रकार सभी अधिष्ठाताओ ने अपनी जानकारी में वृद्धि की और प्रोफेसर अनिता रानी दुआ से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पाकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।

शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रोफेसर एस.के सिन्हा ने इस बैठक में जुड़ने के लिए एन.ई.पी कोऑर्डिनेटर केयूके प्रोफेसर अनीता रानी दुआ और विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन और विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता उपस्थित रहे।