मनोविज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर बनाओ व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

November 15, 2022

आज मनोविज्ञान विभाग, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पोस्टर बनाओ व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय खुशियां बांटना था। विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ प्रतियोगिता मे भाग लिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति डा रणपाल सिंह, डॉ कुलदीप नारा, विभाग के चेयरपर्सन डॉ सुनिल फोगाट, डॉ अल्का सेठ तथा अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने पोस्टर तथा रंगोली के माध्यम से हमेशा सकारात्मक सोच रखने और खुश रहने का संदेश दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका मे डा नवीन, डा रितु, डा भावना, नीलम मौजूद रहे। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता मे पहला पुरस्कार अंजली व अन्नू को, दूसरा पुरस्कार माधवी को, तीसरा पुरस्कार सोनू मोनू को प्राप्त हुआ। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता मे पहला पुरस्कार प्रिंसी व प्रियंका, दूसरा पुरस्कार प्रिती व आशु, तीसरा पुरस्कार आरती व कुसुम को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर गाइडेंस और काउंसिलिंग के विद्यार्थियों ने रोल प्ले का आयोजन भी किया। जिस में सकारात्मक सोच से अपने परिवार को खुश रखा जा सकता है और दूसरों की बातों पर ध्यान न दे कर खुद को कैसे आगे ले कर जा सकते और अपने परिवार को खुश रख सकते है|

अंत में विश्वविद्यालय कुलपति डा रणपाल सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन मे खुश रहने का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे नकारात्मक सोच विभिन्न रोगों को जन्म देती है। वीसी सर ने ये भी बताया कि कैसे सकारात्मक सोच द्वारा विषम परिस्थितियों को हराया जा सकता है।