महान स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और समाज सुधारक की जयंती पर शत्-शत् नमन – डॉ॰ रणपाल सिंह

November 28, 2023

महान स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और समाज सुधारक की जयंती पर शत्-शत् नमन - डॉ॰ रणपाल सिंह

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

रणबीर सिंह हुड्डा (1914-2009) जिन्हें चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के नाम से भी जाना जाता है। वह भारत के एक स्वतन्त्रता सेनानी तथा हरियाणा के एक राजनीतिज्ञ थे। वह भारतीय संविधान सभा एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। वे हरियाणा के थे और अविभाजित पंजाब और फिर हरियाणा सरकार में मंत्री थे। उनकी 100 वीं जयंती पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया।

संविधान सभा के सदस्य, सात बार लोकसभा/विधानसभा के चुने गये राजनेता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी की जयंती पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में आज बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कुलपति डॉ॰ रणपाल सिंह ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह ने स्वतत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी की रोहतक और पंजाब के आसपास के जिलों की यात्राओं के दौरान वह उनके साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए थे।

कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन ने चौधरी रणबीर सिंह को महान स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और समाज सुधारक बताया और उनके देश तथा राज्य के प्रति योगदान को याद किया तथा भावभीनि श्रद्धांजलि दी।

अधिष्ठाता, प्रो॰ एस॰ के॰ सिन्हा ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्‌डा को गांव और देश की आत्मा बताया। उन्होंने सामाजिक कार्यों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।