महिला सप्ताह समारोह

March 9, 2022

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में महिला सप्ताह समारोह का समापन किया गया| कार्यक्रम की संयोजिका डॉ निशा डियोपा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर एसके सिन्हा ने विश्वविद्यालय के संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा की भारतीय संस्कृति में नारी का विशेष सम्मान पूर्वक स्थान है। नारी ज्ञान के साथ की सरस्वती, धन के रूप में मां लक्ष्मी तथा शक्ति के रूप में दुर्गा भी नारी शक्ति का ही प्रतीक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा, जज जिला जींद रही| उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से सबल बनते हुए समाज में सम्मानजनक स्थान बनाने पर जोर दिया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज सचिव राष्ट्रीय महिला मोर्चा उत्तराखंड रही उन्होंने अपने वक्तव्य में महिलाओं को सशक्त बनने की बात करते हुए शारीरिक सामाजिक और आर्थिक रूप से विकास करने पर जोर दिया। स्वाभाविक रूप से नेतृत्व भावना के द्वारा विभिन्न शिक्षित पदों पर आसीन होने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाओं को कहीं 33 परसेंट कहीं 50% आरक्षण मिला है लेकिन उन्होंने नेतृत्व का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ महिलाएं ग्राम प्रधान होने के बावजूद भी उनके पति ही प्रधान पति के साथ कार्य करते हैं। आर्थिक रूप से सफल होने के लिए शिक्षित होकर मान सम्मान पाते हुए सरकार द्वारा विभिन्न चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले पाती हैं स्वस्थ भारत योजना के तहत शौचालय निर्माण के द्वारा महिलाओं को सम्मान मिला है कन्या भू्रण हत्या महिलाओं के लिए एक अभिशाप है इसका वर्णन करते हुए वर्तमान समय में लिंग अनुपात में स्थिति में सुधार होने की बात विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” सुकन्या समृद्धि योजना आदि के द्वारा महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है।

योग विज्ञान विभाग से कुमारी सुमन तथा उनकी टीम संगीत में योग की शानदार प्रस्तुति दी|

इस अवसर विभिन्न महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉक्टर रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक व विद्यार्थी और शोधार्थी आदि मौजूद रहे।