योग विज्ञान विभाग द्वारा एक इंडक्शन कम एक्सटेंशन लेक्चरर का आयोजन किया गया

November 14, 2022

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के योग विज्ञान विभाग द्वारा एक इंडक्शन कम एक्सटेंशन लेक्चरर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुशील लेगा एसोसिएट डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पहुंचे। उनके विश्वविद्यालय पहुंचने पर विभागाध्यक्ष डॉ कुलदीप नारा ने उनका आभार व्यक्त किया और पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
डॉक्टर जयपाल सिंह राजपूत ने सभी छात्र छात्राओं को प्रोग्राम की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया और मंच का संचालन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुशील लेगा ने विद्यार्थियों को योग और मानव शरीर से संबंधित मांसपेशियों और हृदय के बारे में अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में योग के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को हृदय के कार्य और कोशिकाओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने ने मस्तिष्क के कार्य और उसमें किस भाग को क्या कहते हैं उसके बारे मे बताया। उन्होंने कंधे में कार्य करने वाली हड्डियों के नाम और उनके कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने पैरों में प्रयोग होने वाली मांसपेशियों के बारे में अवगत कराया और उनके नाम और कार्य बताएं। उन्होंने विद्यार्थियों के सिलेबस में यूज होने वाले मनुष्य के शरीर के अंगों को परिभाषित किया और उनके कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्यादा समझाते हुए मानव कंकाल की सहायता से अंगों को प्रदर्शित और परिभाषित किया। सभी विद्यार्थियों ने इस लेक्चर को ध्यान से सुना और अपनी विशेष रुचि दिखाई।
अंत में नेचरोपैथी योगाचार्य श्री सूर्य देव जी ने सभी विद्यार्थियों को अपने ज्ञान से लाभान्वित किया। सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ मंजू सुहाग ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया। योग विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस मौके पर योग विज्ञान विभाग से आचार्य वीरेंद्र कुमार, सुश्री ज्योति मलिक, कुमारी सुमन पुनिया, नवीन मलिक आदि मौजूद रहे।