विश्वविद्यालय के एनएसएस की स्वयंसेविका कुमारी सुनीता को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से किया गया सम्मानित

September 26, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के एनएसएस की स्वयंसेविका कुमारी सुनीता को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से किया गया सम्मानित

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के लिए यह एक गर्व की बात है कि एनएसएस की एक स्वयंसेविका (कुमारी सुनीता, एमपीएड प्रथम वर्ष) को राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कुमारी सुनीता ने 26 जनवरी 2022  को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड में भाग लिया था तथा अपने परिवार व अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। पूरे देश से सिर्फ 150 स्वयंसेवकों का चयन हुआ था।  जिनमें से 96 स्वयंसेवकों ने परेड में भाग लिया था। सुनीता उन 96 स्वयंसेवकों में शामिल थी। 28 मार्च 2023 को सुनीता को गवर्नर हाउस चंडीगढ़ में महामहिम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व हायर एजुकेशन मिनिस्टर श्री मूलचंद शर्मा जी ने स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र से उनको प्रोत्साहित किया।
कुमारी सुनीता के साथ, डॉ० जितेंद्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक (चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद), डॉ० जयविन्द्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, (राजकीय महाविद्यालय, सफीदों) और डॉ० शालू सचदेवा, कार्यक्रम अधिकारी, (सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, नरवाना) को भी उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को इंदिरा गांधी सभागार, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में दिनांक 24 सितम्बर 2023 को आयोजित किया गया है। राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार उस व्यक्ति के लिए है जो अपने सामाजिक कर्तव्यों/जिम्मेदारियों को निभाने के लिए हमेशा आगे रहता है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जितेंद्र कुमार ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सदैव उत्कृष्ट भूमिका निभाई और विश्वविद्यालय की सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों में रुचि लेने के लिए जागरूक किया है। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई हमेशा छात्रों को सामाजिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के प्रयास में रहता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय सेवा योजना की विश्वविद्यालय की इकाई की एक स्वयंसेविका कुमारी प्रियंका को राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
माननीय कुलपति डॉ. रणपाल सिंह जी और रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन मोहन, चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने इस अद्भुत उपलब्धि के लिए डॉ. जितेंद्र कुमार कार्यक्रम समन्वयक-एनएसएस को बधाई दी।