विश्वविद्यालय में मनाया तीज का त्यौहार

August 21, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के युवा एवं सांस्कृतिक निदेशालय द्वारा शुक्रवार को महिला स्टाफ और महिला विद्यार्थियों के लिए तीज के त्यौहार के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया|

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सी वी रमन भवन के सभागार में आयोजित किया गया|

जिसमे सभी महिला स्टाफ और महिला विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और जम कर कार्यक्रम का आनंद लिया| इस कार्यक्रम के दौरान महिला स्टाफ और महिला विद्यार्थियों ने सुन्दर सुन्दर प्रस्तुतियों से सबका दिल जीता और इस कार्यक्रम को और भी लाभान्वित किया|

इस मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ रणपाल सिंह और विश्वविद्यालय कुलसचिव ने सभी शिक्षक व गैर शिक्षक  कर्मचारियों और सभी विद्यार्थियों को तीज के त्यौहार की शुभकामनाएं दी और कहा कि तीज का त्यौहार हरियाणवी परंपरा को बनाए रखने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है| यह पूरे हरियाणा और भारत वर्ष में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है इस दिन सभी लोग झूला झूलते हैं और मिठाईयां बांटकर खुशी से यह त्यौहार मनाते हैं।

इस मौके पर युवा एवं सांस्कृतिक निदेशालय के निदेशक डॉ विजय कुमार ने बताया कि युवा संस्कृत में निदेशालय विश्वविद्यालय में पूरे वर्ष भर हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनेको कार्यक्रम आयोजित करवाता है। जिसे हरियाणा की संस्कृति जिंदा रहे।

इस कार्यक्रम कन्वीनर डॉ ममता ढांडा रहे| मंच संचालन व कार्यक्रम कोर्डिनेटर डॉ सुमन पुनिया द्वारा किया गया| इस मोके पर सभी महिला शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी  और विद्यार्थी मौजूद रहे|