विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

July 28, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कुलपति डॉ. रणपाल सिंह द्वारा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति के संरक्षण के लिए समय के अनुरूप सकारात्मक संदेश दिया है| इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रकृति और जैव विविधता की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है जो मानव जाति की समृद्धि के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ रणपाल सिंह ने यह भी प्रेषित किया कि मनुष्य का प्रकृति से अटूट संबंध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रकृति और जैव विविधता की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है जो मानव जाति की समृद्धि के लिए आवश्यक है। हमे हमेशा इसका बचाव व रक्षा करनी चाहिए| विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर लोगों को प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने और पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन करने हेतु जागरूकता फैलाएं। उन्होंने बताया कि इस दिन लोग प्रकृति संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं। हर दिन हर किसी के छोटे-छोटे योगदान से, हम अपने ग्रह को बचा सकते हैं और उस प्रकृति को फिर से प्राप्त कर सकते हैं, जो हमें विरासत में मिली है।