विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में विश्वविद्यालय में पौधारोपण अभियान

July 29, 2022

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में बागवानी विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया।। । इस पौधारोपण अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग के प्राध्यापक/कर्मचारी इस अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं और हर रोज विश्वविद्यालय के अंदर अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण कर रहे हैं।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर प्रो एस.के. सिन्हा द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रोफेसर एस.के. सिन्हा जी ने कहा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर वन्य जीव जंतुओं की रक्षा, बिजली पानी की बचत, प्लास्टिक का कम उपयोग, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लें और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर विलुप्त होते जीव जंतु और वनस्पति की रक्षा करें। आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर जीवन देने का संकल्प लें। जन, जल, जंगल, जमीन, जानवर के संरक्षण में सहयोग करें।

बागवानी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पेड़ मनुष्य के जीवन का मूल आधार है। मनुष्य का पेड़ो से बहुत गहरा सम्बन्ध है, इसलिए हम सब को अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाने चाहिए ताकि आने वाले समय मे हमे साफ़ वायु, छाया आदि प्रदान कर सके। पेड़ो से पर्यावरण भी स्व्च्छ रहता है। इनसे बहुत सी दवाइयां और विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाई जाती है, जो मनुष्य की सेहत के लिए लाभदायक होती है।

पौधरोपण के समय विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।