‘हरियाणा उत्सव’ के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

November 2, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में ‘हरियाणा उत्सव’ के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद द्वारा 1 व 2 नवंबर, 2023 को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में ‘हरियाणा उत्सव’ के आयोजन में आज विश्वविद्यालय में कार्यक्रम की शुरूआत विभिन्न हरियाणवी संगीत वाद्ययन्त्रों से महमानों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो॰ अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, प्रो॰ सुदेश छिक्कारा, कुलपति, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर; अध्यक्ष, श्री अमरजीत ढांडा, विधायक जुलाना रहे।

मेहमानों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके पश्चात युवा एवं सांस्कृतिक निदेशालय के निदेशक डॉ.विजय कुमार ने सभी मेहमानों एवं शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों व विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को हरियाणा दिवस की बधाई दी और कहा कि जीन्द हरियाणा की संस्कृति का केन्द्र है। जिसमें देखा गया है कि चक्की और चूल्हे के हुनर से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में हरियाणा के व्यक्ति ने दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय में गत वर्ष से इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी और आज यही कार्यक्रम एक बड़े उत्सव का रूप ले चुका है। आने वाले समय में यह उत्सव हरियाणा प्रदेश के ही नहीं बल्कि विश्व के किसी भी कोने में बसने वाले हरियाणा के व्यक्ति को अपने साथ जोड़ने वाला है।

कुलपति डॉ॰ रणपाल सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिए बड़े ही गर्व और गौरव का दिन है। एक नवम्बर, 1966 को हरियाणा का जन्म हुआ था। यह भारत का वह राज्य है जिसमें संघर्ष और समृद्धि की मिसाल देखने का मिलती है। इतिहास को जब हम टटोलते है तो हरियाणवी संस्कृति का गौरवपूर्ण इतिहास हमें किसी न किसी रूप में बहुत पीछे से देखने को मिलता है। इस बार हम 57वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। हरियाणा एक राज्य के रूप में ही नहीं अपितु विचार और प्रतीक के रूप में उभर रहा है। चाहे खेल हो या खेत