‘हरियाणा उत्सव’ में देखने को मिली हरियाणवी संस्कृति की छटा

November 2, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में धूमधाम से मनाया ‘हरियाणा उत्सव’

‘हरियाणा उत्सव’ में देखने को मिली हरियाणवी संस्कृति की छटा

‘हरियाणा उत्सव’ में भिन्न-भिन्न प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं के माध्यम से बिखेरा हरियाणवी रंग

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद द्वारा 1 और 2 नवंबर, 2023 को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में ‘हरियाणा उत्सव’ का आयोजन किया गया। आज कार्यक्रम का दूसरा व अन्तिम दिन रहा जिसमें कृष्णलाल मिढ़ा, विधायक, जीन्द, डॉ॰ रणपाल सिंह, कुलपति, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द; मोहम्मद इमरान रज़ा, उपायुक्त जीन्द व श्री सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, जीन्द का हरियाणवी लोक वाद्ययन्त्रों, नृत्य व लोकगीतों से स्वागत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीमों को स्मृति चिह्‌न देकर सम्मानित किया गया।

इसके तत्पश्चात कुलपति डॉ॰ रणपाल सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणवी संस्कृति की दशा व दिशा पर हमें समय रहते विचार करना चाहिए। उन्होंने वर्तमान यथार्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा सोशल मीडिया से प्रभावित होकर अपनी संस्कृति को भूलता जा रहा है। जैसा कि हम देखते हैं आज रील्स का प्रचलन जोरों पर है जिससे युवा बहुत कम समय में सफलता हासिल करना चाहता है और उसके लिए फुहड़ता का सहारा ले रहा है। ‘हरियाणा उत्सव’ जैसे कार्यक्रम आनन्द, मनोरंजन, शिक्षाप्रद संदेश के साथ-साथ युवा शक्ति व ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हैं। साथ ही ऐसे कार्यक्रम संस्कृति की गरिमा को बढ़ाकर जन-जन के मन में गर्व और गौरव की अनुभूति करवाते हैं। जीन्द हरियाणा राज्य का दिल है और यह हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत है। यहां दो दिवसीय ‘हरियाणा उत्सव’ के माध्यम से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जीन्द का मुख्य उद्देश्य ठेठ हरियाणवी सभ्यता और संस्कृति जो राज्य की आन-बान-शान है उसको जीवंत बनाए रखने का काम कर रहा है। इस दिशा में अबकी बार भी ग्रामीण परिवेश देशी खान-पान के व्यंजनों का लुफ्त उठाया गया, कृषि से संबंधित औजारों और उपकरणों की