2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला महोत्सव का शुभारंभ

February 27, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्व चैंपियन, स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 95 वर्षीय माननीय श्रीमती भगवानी देवी डागर जी रहीं। उन्होंने अपने एक ही वाक्य "पढ़ो लिखो, बनो महान , खेलोगे, कूदोगे बनोगे लाजवाब" से सभागार में मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर विडियो के द्वारा मुख्य अतिथि साहिबा की उपलब्धियों व नृत्य के शौक से अवगत करवाया गया। श्रीमती भगवानी देवी डागर जी के पौत्र ने उनकी जीवन यात्रा के कुछ अहम पलों को सभी से साझा किया।

महोत्सव के चीफ पेटर्न माननीय कुलपति महोदय डा. रणपाल सिंह जी ने कहा कि भगवानी देवी जी हम सभी के लिए प्रेरणा की स्त्रोत हैं। उन्होंने 95 वर्ष की उम्र में भी खेलों में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गृहस्थ जीवन के साथ गांव में रहकर यह उपलब्धि प्राप्त की है। हम सभी के लिए श्रीमती भगवानी देवी जी का हमारे विश्वविद्यालय में आना हमारे लिए सबसे बड़ी सफलता है, और श्रीमती जी आज की सबसे बेहतर मुख्य अतिथि हैं।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेलों के साथ में लड़कियों ने हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम के पैटर्न कुलसचिव महोदया आदरणीय प्रो. लवलीन मोहन जी ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हर वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इन दो दिनों में महिलाओं की काबिलियत की छठा विश्वविद्यालय में देखने को मिलेगी। महिलाएं इस समय हर क्षेत्र में अग्रसर हैं। कार्यक्रम के निदेशक एवं शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. एस के सिन्हा ने सभी आदरणीय अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह विष्वविद्यालय कुछ वर्ष पहले ही स्थापित हुआ है और 8 से 9 वर्ष में ही विश्विद्यालय ने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं, चाहे वह खेल क्षेत्र हो, शैक्षणिक क्षेत्र हो या सांस्कृतिक क्षेत्र हो। हर क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने खुद को अग्रणी रखा है।

हरियाणा महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय महिला महोत्सव हर वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डा. निशा द्योपा ने एक काव्य पाठ का गायन कर सभी को जोश व उल्लास से भर दिया और कहा कि इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम - "एंब्रेस इक्विलिटी" है और तीन रंग जामुनी, सफेद व हरा महिला दिवस को प्रदर्शित करते हैं।

प्राध्यापिका डा. पल्लवी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम संयोजिका ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई हैं। जिनमें एथनिक फैशन शो, रंगोली, फीमेल मास्टर शेफ व मेक-अप प्रतियोगिताएं आज आयोजित की गई हैं व शेष 5 प्रतियोगिताएं लेमन रेस, मटका रेस, मेहंदी लगाओ, वाद-विवाद भाषण प्रतियोगिता कल आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। महोत्सव का पारितोषिक समारोह कल आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि मंजु कादयान