विश्वविद्यालय ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए इंडियन यूनिवर्सिटी एसोसिएशन को अपना प्रस्ताव भेजा

August 17, 2023

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद 2023- 24 के स्तर में सात विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए इंडियन यूनिवर्सिटी एसोसिएशन को अपना प्रस्ताव भेजा है।

विगत वर्ष में भी विश्वविद्यालय चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता, उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था| इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रशासन को यह आशा है कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ विभिन्न विधाओं के लिए विश्वविद्यालय का मेजबान के तौर पर चयन करेगा|

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में विगत 2014 से 2023 तक 13 अलग-अलग उत्तर क्षेत्रीय और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है|

वर्ष 2023 24 में आयोजन के लिए प्रस्ताव विश्वविद्यालय खेल परिषद ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ को भेजा है|

 वह इस प्रकार है:-

1 अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष वर्ग

2 अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वाटर पोलो पुरुष

3 अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खो-खो पुरुष

4 अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबॉल

5 उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला वर्ग

6 उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष वर्ग

7 उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता खो-खो पुरुष वर्ग

8 अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी सर्कल स्टाइल महिला

उपरोक्त प्रतियोगिताओ के लिए मेजबानी के लिए विश्वविद्यालय खेल परिषद ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ न्यू दिल्ली को भेजा है। समस्त जानकारी खेल निदेशक डॉ नरेश देशवाल ने दी है|